फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees who came to witness the birth anniversary are returning

Mathura News: लौटने लगे जन्मोत्सव में साक्षी बनने आए श्रद्धालु, पर ट्रेन में नहीं मिल रही सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Devotees who came to witness the birth anniversary are returning
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन में घुसने को धक्का मुक्की करते यात्री।
मथुरा। कान्हा के 5252वें जन्मोत्सव में दूर दराज से साक्षी बनने आए श्रद्धालु अब वापस लौटने लगे हैं। रेलवे जंक्शन पर रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रेलवे ने श्रद्धालुओं ने लिए स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया है, लेकिन भीड़ के आगे यह ट्रेनें भी कम पड़ गईं।
विज्ञापन


रेलवे जंक्शन पर रोजाना 400 से अधिक ट्रेनों का आवागमन अप-डाउन लाइन पर होता है। इन ट्रेनों में डाउन लाइन पर आगरा की ओर जाने वालीं 66 ट्रेनों का ठहराव जंक्शन पर है, तो वहीं 65 ट्रेनों का ठहराव अप लाइन पर होता है। जन्माष्टमी पर्व मनाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की जंक्शन पर रविवार को दिनभर भीड़ रही। ट्रेनों के आने पर अनारक्षित टिकट वाले यात्री भी स्लीपर कोच में घुसते नजर आए।
विज्ञापन


इंदौर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची मथुरा
इंदौर जा रहीं यात्री पूनम ने कहा कि वह जन्माष्टमी मनाकर घर जा रही हैं। उनका एस-3 में रिजर्वेशन है, लेकिन भीड़ उनको सीट पर बैठने नहीं दे रही है। ग्वालियर जा रहे दिनेश गुप्ता ने कहा कि वह परिवार के साथ जन्मोत्सव मनाने आए थे। पहले से ही रिजर्वेशन था, लेकिन ट्रेन में बैठने को जगह नहीं मिल रही है। इसके अलावा जाम नगर एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से, मालवा एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से, हमसफर एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से, झेलम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन भी निर्धारित समय से लेट चलीं। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी मनाकर श्रद्धालु अपने घर जा रहे हैं। ऐसे में सभी यात्रियों को ट्रेन में बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed