फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees were overwhelmed seeing Kanha's leelas

Mathura News: कान्हा की लीलाएं देख भाव-विभोर हुए भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed seeing Kanha's leelas
पांचजन्य पेक्षाग्रह में श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन करते राधा स्वरूप कलाकार।
मथुरा। ब्रज में तीन दिन से श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मची हुई है। कहीं ढोल नगाडों की धुन सुनवाई दे रही है, तो कहीं हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लग रहे हैं। हर ओर उत्साह देख देश-विदेश से आए भक्त भाव-विभोर हो रहे हैं। रविवार को कलाकारों ने विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पांचजन्य पेक्षाग्रह में भी कान्हा की लीलाओं का अद्भुत मंचन किया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर 400 से ज्यादा कलाकारों की टोली ब्रज में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धूम मचा रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत जगह-जगह ब्रज संस्कृति की अद्भुत छटा देखने को मिली। कहीं माखन लीला का मंचन किया गया तो कहीं रास का अद्भुत आनंद बरसा। किसी मंच पर हास्य परिहास है, तो किसी पर नाटय, नृत्य कला की प्रस्तुति भक्तों को भाव-विभोर करती रही।
विज्ञापन


डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षाग्रह में रविवार को मुंबई के प्राची समूह ने बहु शैली शास्त्रीय नृत्य, मुंबई के ही नरसिंह राणा ने ओडिसी नृत्य, मानसी रघुवंशी का गायन और लखनऊ से डिम्पी मिश्रा के श्याम रंग नाटक ने समा बांधा। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया। इस दौरान अपर सीईओ मदन चंद दुबे, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed