फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees took a dip in the confluence of devotion and colours

Mathura News: भक्ति और रंग के संगम में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip in the confluence of devotion and colours
बिहारी जी के मंदिर में आराध्य से होली खेलने को उमड़ी भीड़ - फोटो : बिहारी जी के मंदिर में आराध्य से होली खेलने को उमड़ी भीड़
वृंदावन। नगर के प्रमुख मंदिरों में बुधवार को भी होली महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान भक्त भक्ति व रंग के संगम में डुबकी लगाते दिखे।
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में चल रहे होली महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को भक्तों ने अबीर-गुलाल और रंगों की बौछार के बीच भक्ति और आनंद का अनोखा संगम देखा। इस संगम में श्रद्धालु डुबकी लगाते हुए दिखाई दिए। ढप-चंग की धमार, नगाड़ों की थाप और भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। मंदिर के सेवायत आचार्य शैलेन्द्रनाथ गोस्वामी के अनुसार रंगोत्सव का भव्य समापन बृहस्पतिवार की रात 8:30 बजे होने वाली शयन भोग आरती के साथ होगा। सेवायत आचार्य बालकृष्ण गोस्वामी ने बताया कि 14 मार्च शुक्रवार को डोलोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें ठाकुर बांकेबिहारी जी गुलाबी पोशाक धारण करेंगे। यह उत्सव भव्यता और दिव्यता का अद्भुत संगम होगा, जहां हजारों भक्त उनके दिव्य स्वरूप के दर्शन करेंगे। राजभोग सेवायत आचार्य पुनीत बिहारी गोस्वामी के अनुसार, धुलेंडी पर्व पर ठाकुर जी चार आदमकद सखाओं के मध्य विराजमान होकर महाराजा स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। रात में शयन आरती के साथ रंगोत्सव का समापन होगा, लेकिन भक्ति और प्रेम के ये रंग भक्तों के हृदय में सदा बसे रहेंगे। इसके साथ ही राधा वल्लभ मंदिर, राधा रमण, राधा दामोदर और स्नेह बिहारी मंदिर में होली की धूम रही। मंदिरों में श्रद्धालु प्रसादी रंग में रंगने को बेताब नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed