फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees thronged Govardhan in Mathura on occasion of Purnima and Christmas holidays

Mathura: पूर्णिमा और क्रिसमस की छुट्टी पर गोवर्धन में उमड़ा आस्था का सैलाब, लगा लंबा जाम

Mon, 25 Dec 2023 01:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 01:30 PM IST
सार

मथुरा के गोवर्धन में पूर्णिमा और क्रिसमस की छुट्टी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे। इससे कस्बे में लंबा जाम लगा। 

विज्ञापन
Devotees thronged Govardhan in Mathura on occasion of Purnima and Christmas holidays
Mathura: पूर्णिमा और क्रिसमस की छुट्टी पर गोवर्धन में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को पूर्णिमा और क्रिसमस की छुट्टी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां गोवर्धन के गिरिराज तलहटी में दर्शन करने वालों की भीड़ पहुंची। सौंख अड्डा से लेकर डीग अड्डा तक वाहनों की कतार लगी हुई है। यहां जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे श्रद्धालु परेशान हैं। देश ही नहीं विदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


गोवर्धन के मुख्य मंदिर दानघाटी के सामने लोग घंटों जाम में फंसे रहे। इस कारण तीर्थयात्रियों को परिक्रमा व दर्शन करने के लिए पैदल निकलना भी मुश्किल है। सौंख अड्डा से लेकर दानघाटी मंदिर, डीग अड्डा तक करीब 500 मीटर क्षेत्र में सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हैं। जाम खुलवाने के लिए पुलिस-प्रशासन भी जद्दोजहद करता नजर आया। एसडीएम मयंक गोस्वामी की भी गाड़ी दानघाटी मंदिर के सामने जाम में फंस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed