फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees Throng the Shrimad Bhagwat Katha

Mathura News: झाड़ी हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Devotees Throng the Shrimad Bhagwat Katha
कलश शोभायात्रा में अमर दास महाराज व राम रतन दास महाराज। 
नौहझील। कस्बा नौहझील स्थित प्राचीन सिद्धस्थली स्वयंभू प्रकट श्री झाड़ी हनुमानजी मंदिर पर आयोजित वार्षिकोत्सव एवं प्रभु प्रेम पर्व के अंतर्गत बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं ने भक्ति रस की अविरल धारा में डुबकी लगाई। कथा व्यास भागवताचार्य श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर महाराज ने कहा कि नौहझील क्षेत्र सदैव से भक्ति और साधना की भूमि रहा है। यहां पुन: कथा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगभग 40 वर्ष पूर्व उन्होंने नौहझील में एक कथा उस समय की थी, जब यहां एक दुर्गा मंदिर को दरगाह में परिवर्तित किए जाने का विरोध हो रहा था। एक मौलवी द्वारा मंदिर के खंभों पर स्थापित मूर्तियों को धीरे-धीरे हटाकर उस स्थल का स्वरूप बदल दिया गया था, जिसके विरोध में कथा का आयोजन किया था, तब वहां भागवत कथा कही। कथा का शुभारंभ सुदामा कुटी वृंदावन के महंत अमर दास महाराज, मंदिर महंत राम रतन दास महाराज तथा प्रधान प्रशांत गुप्ता ने व्यासपीठ का पूजन एवं आरती उतारकर किया। इस अवसर पर भागवताचार्य श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री ने कहा कि नौहझील की इस कथा से उन्हें न धन की इच्छा है और न ही प्रतिष्ठा की। उनका उद्देश्य केवल श्री झाड़ी हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त करना है, क्योंकि यह स्थल अतुलनीय आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का केंद्र है।
विज्ञापन

भागवताचार्य ने नौहझील की ऐतिहासिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन समय में इस क्षेत्र में नौ झीलें हुआ करती थीं, जिनके कारण इसे नौहझील कहते थे। उन्होंने नौहझील क्षेत्र को ब्रज का हृदय बताते हुए यहां की धार्मिक परंपराओं और श्रद्धा की सराहना की।कथा के दौरान व्यासपीठ से महाराज श्री ने राजा परीक्षित के जन्म, उनके जीवन प्रसंगों तथा श्री शुकदेव जी महाराज के आगमन की कथा का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान अशोक शर्मा,जैकम पाठक,चतुरी सोलंकी,अशोक भारद्वाज, पुष्पेंद्र चौधरी,आंशू अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सरपंच राजू गुप्ता, कन्हैया गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed