{"_id":"64cff2305d05e300f6013847","slug":"devotees-stuck-in-jam-in-govardhan-and-barsana-mathura-news-c-29-1-agr1017-116465-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोवर्धन और बरसाना में जाम में फंसे रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोवर्धन और बरसाना में जाम में फंसे रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-2- गोवर्धन में मथुरा रोड लगी वाहनों की कतार और जाम में फंसे श्रद्धालु
फोटो-- बरसाना में जाम में फंसे वाहन
मथुरा-गोर्वधन-वृंदावन-बरसाना में जाम से जूझे श्रद्धालु
- परिक्रमार्थियों को भी उठानी पड़ी परेशानी, पार्किंग की बेहतर व्यवस्था न होना भी बनी वहज
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। जिले में दिनभर श्रद्धालु व स्थानीय लोग जाम से जूझते रहे। यह स्थिति मथुरा, गोर्वधन, वृंदावन और बरसाना समेत प्रमुख स्थानों पर रही। कई स्थानों पर प्रशासन की शिथिलता और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था न होना भी इसका कारण रहा।
गोवर्धन में मथुरा रोड पर बंबा बाईपास चौराहे पर बैरियर लगाकर वाहन रोके जाने से जाम लग गया। जमुनावता तिराहे तक यह कतार पहुंच गई। महमदपुर की ओर जाने वाले वाहन मार्ग पर दोनों ओर फंस गए। स्थिति इतनी खराब हो गई कि लोग बसों से उतरकर पैदल परिक्रमा मार्ग तक पहुंच पाए। परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा की संख्या ज्यादा होने से लेटकर व पैदल परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोहतक हरियाणा से आए हरीश गुप्ता ने बताया कि प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। आदित्य शर्मा ने कहा कि वे दो किलोमीटर लंबे जाम से जैसे तैसे निकलकर परिक्रमा मार्ग पहुंच पाए हैं। गोवर्धन के मथुरा रोड, राधाकुंड-छटीकरा मार्ग, बरसाना-कोसी मार्ग, सौंख-भरतपुर मार्ग, डीग मार्ग पर वाहन खड़े दिखाई दिए।
इधर बरसाना में भी जाम की स्थिति बनी रही। संकेत गांव से लेकर बरसाना तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब चार किलोमीटर लंबे जाम में श्रद्धालुओं के वाहन घंटो फंसे रहे। राणा की प्याऊ से लेकर नया बस स्टैंड, प्रियाकुंड मार्ग, गोवर्धन बाइपास पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। लोगों ने बताया कि कस्बे में वाहनों की नो एंट्री होनी चाहिए। जिससे जाम की समस्या खत्म हो सके।
विज्ञापन
सीएम ने मथुरा नगर समेत अन्य प्रमुख स्थानों की यातायात व्यवस्था के सुधारने पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए थे,लेकिन मुख्यमंत्री के जाने के बाद से यातायात व्यवस्था सुधारने का नहीं ले रही है। नतीजतन वृंदावन के बिरला मंदिर तिराहे से सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर, रमणरेती से विद्यापीठ चैराहा और अटल्ला चुंगी से रंगजी मंदिर, परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा और ऑटो बेलगाम नजर आए। मथुरा मार्ग में वात्सल्य ग्राम से पागल बाबा मंदिर तिराहा, अटल्ला चुंगी चैराहा, अटल्ला चुंगी से बांकेबिहारी मंदिर, सीएफसी चैराहा, हरिनिकुंज चौराहा, रमणरेती रोड और परिक्रमा मार्ग में दिनभर जाम लगा रहा। वहीं मथुरा में गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा और हाईवे पर कई घंटे जाम लगा रहा। वहीं होलीगेट, भरतपुर गेट, डीगगेट, छत्ता बाजार और मासानी पर भी जाम के हालात बने रहे।
रामचरित मानस के पाठ का समापन
चौमुहां। गांव पिल्होरा में अखंड रामचरित मानस पाठ का समापन हो गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, चौ. नरदेव सिंह का डॉ.जगदीश सिंह गौर (प्रदेश उपाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा) रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामेश्वर सिंह, मोरध्वज सिंह ने चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया।
राशन डीलर रामवीर सिंह के आवास पर मंत्री ने कहा कि श्री राम मर्यादा पुरुष हैं, उनके चरित्र से हमें सीख मिलती है। रामचरित मानस का घर-घर में पाठ होना चाहिए। मनोज गौर, डॉ. हरवीर सिंह, भारत सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, दीपक सिंह, प्रीतम सिंह, राजपाल, सुमित गौर, चौ. राजवीर सिंह, मूलचंद प्रधान तारोली, श्याम सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह सिसौदिया, यादराम, विष्णु सिसोदिया, पूरन प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
फोटो