फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees returning from Maha Kumbh are coming to Bihariji's shelter

Mathura News: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु आ रहे बिहारीजी की शरण में, हुई भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Devotees returning from Maha Kumbh are coming to Bihariji's shelter
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के मुख्य मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार।
वृंदावन (मथुरा)। प्रयागराज महाकुंभ से घर लौट रहे श्रद्धालु ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने भी आ रहे हैं। इस कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। शनिवार सुबह से ही मंदिर के द्वार से विद्यापीठ चौराहा तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इससे मंदिर और गलियों में भीड़ का दबाव बन रहा।
विज्ञापन



शनिवार सुबह बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन के लिए देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर के प्रवेश द्वार तीन से पांच सौ मीटर दूर विद्यापीठ चौराहा तक कतार लगी रही। वहीं प्रवेश द्वार दो से लेकर दाऊजी तिराहा से आगे तक श्रद्धालुओं भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालुओं ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा होल्डिंग एरिया पर श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए रोक-रोककर मंदिर की ओर भेजा।
विज्ञापन



मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि प्रयागराज कुंभ में संगम में डुबकी लगाने के बाद घर के लिए लौट रहे भक्तजन ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए भी आ रहे हैं। यही कारण है कि इन दिनों मंदिर में भक्तों की भीड़ अधिक है। वसंत पंचमी से ठाकुरजी के दर्शन करने के लिए और अधिक श्रद्धालु आएंगे। यह भीड़ होली तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed