फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees made it easy to visit Banke Bihari

Mathura News: श्रद्धालुओं ने सहज किए बांकेबिहारी के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees made it easy to visit Banke Bihari
वृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को आराध्य के दर्शन करने वालों की संख्या बहुत ही कम रही। सुबह से पट खुलने पर भीड़ रही, लेकिन दोपहर होते-होते भीड़ नहीं रही। शाम को बाहरी श्रद्धालुओं की भीड़ न होने के कारण स्थानीय लोगों ने दर्शन लाभ लिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने से पहले श्रद्धालु बांकेबिहारी मंदिर के द्वार पर जमा हो गए और पट खुलने का इंतजार करने लगे। जैसे ही पट खुले जयकारों के बीच उन्होंने आराध्य के दर्शन किए। उसके बाद बांकेबिहारी मंदिर से लेकर प्रवेश मार्गों पर भीड़ नहीं रही। विद्यापीठ चौराहा और जुगलघाट की ओर आए श्रद्धालु सहज ही मंदिर पहुंचे और आराध्य के दर्शन किए। यही हाल शाम से लेकर शयन आरती के समय तक रहा।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने कहा कि शनिवार और रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं, लेकिन ठंड और कोहरा के कारण श्रद्धालु मंदिर उम्मीद से कम संख्या में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed