फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees gathered to see Bihariji, celebration of birth anniversary in Vrindavan

Mathura News: बिहारीजी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, वृंदावन में जन्मोत्सव का उल्लास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to see Bihariji, celebration of birth anniversary in Vrindavan
वृंदावन(मथुरा)। भगवान श्रीकृष्ण का 5251 वां जन्मोत्सव मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाभिषेक हुआ। मंगला आरती के लिए देर रात तक बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। हालांकि प्रशासन ने केवल पास धारकों को ही भीतर जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन

सेवायत इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि पूरे दिन मंदिर परिसर में लल्ला के जन्म का हल्ला सुनाई देता रहा। समूचे दिन मंदिर परिसर ठाकुर बांकेबिहारी लाल की जय जयकार और नंद घर आनंद भये जै कन्हैया लाल, हाथी दीने घोड़ा दीने और दीनी पालकी की सुमधुर ध्वनियों से गुंजित होता रहा। रात 12 बजे मंदिर गर्भगृह में सेवायतों ने दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, इत्र, यमुनाजल, गुलाब जल, केवड़ा व अन्य पदार्थों से बांकेबिहारी जी महाराज का महाभिषेक किया। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्म के समय मंदिर चबूतरे पर भक्तों को श्रीकृष्ण जन्म की कथा श्रवण कराया गया। बुधवार सुबह 7.45 बजे से 12 बजे तक नंदोत्सव के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed