फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees gathered in Belvan to have darshan of Maa Mahalakshmi

UP: बेलवन मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़, यहां माता लक्ष्मी कर रहीं आज भी तपस्या; ये है मान्यता

Fri, 20 Dec 2024 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2024 12:41 PM IST
सार

बेलवन मंदिर में मां महालक्ष्मी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी इस मंदिर में कान्हा के संग रास रचाने के लिए आज भी तपस्या कर रही हैं। 
 

विज्ञापन
Devotees gathered in Belvan to have darshan of Maa Mahalakshmi
मां महालक्ष्मी का विग्रह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के मंट कस्बे के जहांगीरपुर गांव के पास यमुना किनारे बेलवन मंदिर में मां महालक्ष्मी के दर्शन के लिए पौष महीने के पहले बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। भक्तों ने मां के दर्शन कर मनौती मांगी। भंडारे में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से शुरू हुआ भक्तों के आने क्रम देर शाम तक जारी रहा। इस अवसर पर लगे मेले में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


पौष माह के पहले बृहस्पतिवार को सुबह से ही श्रद्धालु बेलवन पहुंचने लगे। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने घंटों इंतजार कर मां के दर्शन किए। भक्तों के सैलाब के कारण रास्ते में जगह-जगह जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। दूर-दराज से आए भक्तों ने मंदिर पर भंडारा भी किया। यहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


महालक्ष्मी ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार पौष माह में चार मेले का आयोजन होगा। मां के दर्शन करने आईं कल्पना अग्रवाल, रेनू ने बताया कि वह पांच वर्षों से यहां आ रहीं हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भी मेले का निरीक्षण कर मां के दर्शन किए। इस मौके पर एसडीएम अभिनव जे जैन, तहसीलदार पवन कुमार, थाना प्रभारी राजीत वर्मा, धर्मवीर सिंह, खेमचंद, रामेश्वर राघव, किशोरी लाल, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed