फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees flocked to Bankebihari temple

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to Bankebihari temple
बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बढ़ती गर्मी के बीच भक्तों को दर्शन करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। अत्यधिक भीड़ के कारण श्रद्धालु मंदिर परिसर में एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते नजर आए। भीड़ के कारण मंदिर के अंदर की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। मंदिर परिसर के अलावा आसपास की गलियों में भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। कई श्रद्धालुओं ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन से भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं, लेकिन भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते। मंदिर आए कई श्रद्धालुओं ने प्रशासन से अपील की कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मंदिर में वेंटिलेशन और पानी की उचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी कुछ ठोस योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed