फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees faced difficulties

Mathura News: श्रद्धालुओं को उठानी पड़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Devotees faced difficulties
वृंदावन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद नजर आया। आगरा- दिल्ली हाईवे से छटीकरा मार्ग होकर नगर में आने वाले वाहनों की नो एंट्री रही। वाहनों के न मिलने पर श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर पैदल रास्ता तय कर वृंदावन आना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृंदावन आगमन को लेकर सुबह से ही वृंदावन की सीमाओं पर पुलिस तैनात रही। बाहरी वाहनों के नगर प्रवेश पर रोक लगा दी। छटीकरा से लेकर वृंदावन तक छह किलोमीटर वाहनों के संचालन पर पूरी तरह पुलिस प्रशासन ने रोक लगा दी। यह प्रतिबंध वीआईपी के वृंदावन से जाने तक रहा। जगह- जगह बेरीकेडिंग के साथ पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। रविवार होने के साथ सोमवार को 26 जनवरी पर भी अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के दर्शन के लिए कई किलोमीटर पैदल रास्ता तय करना पड़ा।
विज्ञापन

उनके वाहनों को छटीकरा के निकट रोकने से उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे-छोटे बच्चे एवं बुजुर्गों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। दिल्ली से आई सरोज रस्तोगी, नीलम साहू ने बताया कि वृंदावन में वीआईपी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। श्रद्धालु बैग एवं बच्चों को लेकर लंबा रास्ता पैदल ही तय कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed