{"_id":"649dade4132f0af6500b7a66","slug":"devotees-completed-circumambulation-of-giriraj-ji-amid-rain-in-mathura-2023-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गिरिराजजी की परिक्रमा: बरसी इंद्रदेव की कृपा, बारिश में भी नहीं थमें भक्तों के कदम, राधे-राधे गाते चलते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिराजजी की परिक्रमा: बरसी इंद्रदेव की कृपा, बारिश में भी नहीं थमें भक्तों के कदम, राधे-राधे गाते चलते रहे
Thu, 29 Jun 2023 09:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Jun 2023 09:44 PM IST
सार
मथुरा में इंद्रदेव की कृपा जमकर बरसी। पानी में भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं थमें। वह राधे-राधे गाते चलते रहे और गिरिराजजी की परिक्रमा पूरी की।
विज्ञापन
Mathura News: बारिश के बीच गिरिराजजी की परिक्रमा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा में करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र गिरिराजजी की धरा पर बृहस्पतिवार तड़के से भी भक्तों की भीड़ दिखाई देने लगी थी। हालांकि आस्थावानों के यहां आने का सिलसिला अगले तीन दिन तक चलेगा। मुड़िया पूर्णिमा मेले का आगाज होने के साथ ही पग-पग पर भक्तों की भावनाएं हिलोरे ले रही हैं। सुबह जब परिक्रमा शुरू हुई तो संपूर्ण माहौल राधे-राधे की जयकार से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
महिलाओं-बच्चों और बुजुर्गों का अपने आराध्य के प्रति उत्साह और श्रद्धा भाव देखते ही बन रहा था। नंगे पांव चल रहे भक्तों को इसका जरा भी अहसास नहीं हो रहा था कि उनके पैरों में कंकड़ भी चुभ रहे हैं। दिनभर बादल छाए रहे। इससे भक्तों को जरा भी परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच
विज्ञापन
दोपहर बाद घटाएं गहराने लगी और गिरिराज पर्वत हरीतिमा से मुस्कुरा उठा। रिमझिम बारशि होने लगी। यह देख भक्तों का उत्साह और बढ़ गया था। भीगते हुए और राधे-राधे गाते उनके कदम यूं चल रहे थे मानों स्वयं भगवान गिरिराज उनके साथ हैं और उन्हीं का सहारा है।
कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इंद्रदेव की कृपा मानकर श्रद्धालु बिना रुके गिरिराजजी की परिक्रमा करते रहे। ऐसा लग रहा था मानो इंद्रदेव भी राधा-श्याम और गिरिराज महाराज की भक्ति में भावुक हो गए हों। पूर्णिमा मेले में अभी वक्त है, लेकिन देवशयनी एकादशी से ही गिरिराजजी की तलहटी पर आस्थावानों का जमावड़ा शुरू हो चुका है।
यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच कत्ल करने से पहले शिववीर ने क्या किया था ? वीडियो हो रहा वायरल
कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इंद्रदेव की कृपा मानकर श्रद्धालु बिना रुके गिरिराजजी की परिक्रमा करते रहे। ऐसा लग रहा था मानो इंद्रदेव भी राधा-श्याम और गिरिराज महाराज की भक्ति में भावुक हो गए हों। पूर्णिमा मेले में अभी वक्त है, लेकिन देवशयनी एकादशी से ही गिरिराजजी की तलहटी पर आस्थावानों का जमावड़ा शुरू हो चुका है।
यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच कत्ल करने से पहले शिववीर ने क्या किया था ? वीडियो हो रहा वायरल
मानसी गंगा में फव्वारों के नीचे स्नान
मानसी गंगा में फव्वारों के बीच श्रद्धालु स्नान व आचमन कर पुण्य लाभ लेते नजर आए। भक्तों ने परिक्रमा की शुरुआत दानघाटी मंदिर पर मत्था टेककर की। ऐसे में मंदिर पर दिनभर श्रद्धालुओं की भड़ी उमड़ी रही। भक्त आन्यौर, पूंछरी (राजस्थान), जतीपुरा व राधाकुंड होकर पतित पावनी मानसी गंगा पहुंचे और स्नान कर पुण्य कमाया।यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले
उधर, गिरिराज जी पर दूध-भोग चढ़ाकर सेवाभावी भक्तों ने पांडाल लगाकर प्याऊ व भंडारे शुरू कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल टॉयलेट, खोया-पाया कैंप आदि की व्यवस्था की गई है। निजी संस्थाएं भी मेले में स्वास्थ्य शिविर लगाकर सेवा करने में जुटी हैं।
यह भी पढ़ेंः- सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन संग पांच का कत्ल: एक माह पहले बनवाया फरसा, पहले की पार्टी...फिर सामने आया खौफनाक सच