फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees camped at various places in the city

Mathura News: शहर में जगह-जगह डाला श्रद्धालुओं ने डेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Devotees camped at various places in the city
श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में बैठे गर्मी और उमस से बेहाल श्रद्धालु।
मथुरा। कान्हा के जन्मोत्सव के साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर डेरा डाल दिया। कान्हा की भक्ति से ओत-प्रोत श्रद्धालु ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान से 10 किलोमीटर दूर तक फुटपाथ पर रात गुजारी है।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए 3 दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया जो कि शनिवार को भी जारी रहा। श्रद्धालुओं की आस्था का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि जन्मस्थान से 10 किलोमीटर दूर तक फुटपाथ पर रात गुजारने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। शहर से लेकर टाउनशिप चौराहा तक श्रद्धालुओं अपना डेरा डाले हुए हैं। शहर के डैंपियर नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रुकी हुई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर में रुके श्रद्धालुओं के लिए पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था की है। पानी के टैंकर और मोबाइल शौचालय जगह-जगह खड़े हुए हैं। शनिवार को शहर में सैकड़ों की संख्या में लगे भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद खाया और रात को भगवान के जन्म के साक्षी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed