फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees are upset due to chaos in Bankebihari temple

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में ऐसी अव्यवस्था...धक्का-मुक्की, बच्चे जमीन पर गिरे; बिना दर्शन लाैटे भक्त

Wed, 16 Jul 2025 09:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 16 Jul 2025 09:44 PM IST
सार

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर में भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि सांस लेना भी कठिन हो गया था। गार्ड असहाय नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
Devotees are upset due to chaos in Bankebihari temple
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में श्रद्धा और भक्ति का केंद्र माने जाने वाले श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बुधवार को अत्यधिक भीड़ से हालात खराब रहे। मंदिर की अंदर धक्का-मुक्की से श्रद्धालु परेशान हो गए। श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर में अव्यवस्थाओं का ऐसा अंबार देखने को मिला कि दर्शन की बजाय जान बचाने की जद्दोजहद में लगे रहे। भीड़ का दबाव, धक्का-मुक्की और वीआईपी दर्शन की अव्यवस्था ने मन को खिन कर दिया।
विज्ञापन


लखनऊ, कानपुर और हरदोई से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन और गोस्वामियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस भीड़ में श्रद्धा का भाव कैसे आए। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर में भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि सांस लेना भी कठिन हो गया था। गार्ड असहाय नजर आ रहे थे और भीड़ नियंत्रण के कोई स्पष्ट इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन


 

हरदोई निवासी वंदना सिंह ने बताया कि वह अपने छोटे बच्चों के साथ मंदिर पहुंचीं, लेकिन अंदर भीड़ का ऐसा दबाव था कि बच्चे जमीन पर गिर पड़े और दबने लगे। कई गोस्वामियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। किसी तरह बच्चों को बाहर निकाल सकीं।

 
विज्ञापन

लखनऊ से आईं वैशाली का कहना था कि मंदिर में गोस्वामी पैसे लेकर पर्ची काट रहे थे और लगातार भीड़ को अंदर भेज रहे थे। वीआईपी दर्शन के नाम पर भेदभाव हो रहा है। भीड़ नियंत्रण के लिए कोई इंतजाम नहीं था। कठघरे में दबने जैसी स्थिति बन गई थी। श्रद्धालु शिवांग ने कहा कि बड़ी श्रद्धा के साथ दर्शन को आए थे, लेकिन अंदर घुसते ही भगदड़ जैसी स्थिति देखी। धक्का-मुक्की से आहत होकर बिना दर्शन किए ही लौटना पड़ा।

हरदोई के शरद सिंह ने बताया कि मंदिर में तैनात सेवायत श्रद्धालुओं से उलझने को तैयार दिखे। सेवाभाव की जगह टकराव का माहौल बना हुआ है, जिससे श्रद्धा आहत होती है।

ये भी पढ़ें-UP: यमुना किनारे मिली चप्पल और साइकिल...फिर इस हाल में मिली युवक की लाश, कांप गया कलेजा; दांत से हुई शिनाख्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed