फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees are reaching Nari Semri fair, roadways sent 15 buses

Mathura News: नरी सेमरी मेले में पहुंच रहे श्रद्धालु, रोडवेज ने 15 बसें भेजीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Devotees are reaching Nari Semri fair, roadways sent 15 buses
मथुरा। नरी सेमरी मेले में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15 बसें भेजी हैं, जबकि 80 बसों का ठहराव किया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि रविवार से मेले का शुभारंभ हो जाएगा, लेकिन शनिवार से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। मेले में मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर 30 मिनट में नए बस स्टैंड से बस मिलेगी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मेले के लिए आगरा की बसों का ठहराव किया है जोकि स्पेशल सेमरी मेले के लिए चलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को 15 बसें भेजी गई हैं। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। इसमें चालक-परिचालकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई है जिनकी तीन शिफ्टों में तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आज से 10 ट्रेनों का ठहराव
मथुरा। नरी सेमरी मेले में श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए रेलवे ने 10 ट्रेनों का रविवार से ठहराव किया है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सेमरी मेले में तीन प्रदेशों से लोग पहुंचते हैं। इसके लिए जीआरपी, आरपीएफ और वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च से 7 अप्रैल तक 10 ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा। जिससे आने जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed