फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotee who came to perform Govardhan Parikrama from Delhi in Mathura died due to electrocution

Mathura News: दिल्ली से गोवर्धन परिक्रमा करने आए श्रद्धालु की करंट लगने से मौत, प्याऊ के पास हुआ हादसा

Sun, 02 Jul 2023 11:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 11:19 PM IST
सार

मथुरा में दिल्ली से गोवर्धन परिक्रमा करने आए श्रद्धालु की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद साथ आए लोग रोने बिलखने लगे। प्याऊ के पास पानी पीते समय यह हादसा हुआ।
 

विज्ञापन
Devotee who came to perform Govardhan Parikrama from Delhi in Mathura died due to electrocution
Mathura News: गिरिराज जी की परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक प्याऊ के पास परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु की करंट लगने से मौत हो गई। श्रद्धालु दिल्ली का रहने वाला था। वह मुड़िया मेला में तीरथनगरी पहुंचा था। हादसे के बाद लोगों ने प्याऊ के पास से दूरी बना ली। हादसा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर आन्यौर के पास हुआ।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कपास हेड़ा निवासी रवि (35) पुत्र किशन रविवार को गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए गोवर्धन आया था। आन्यौर के पास वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। साथ के लोग उसे गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- UP News: प्रेमिका की दूसरी जगह तय हो गई शादी तो शैतान बना प्रेमी, घर में घुसकर की ऐसी हालत...देखकर कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीएस सिसौदिया ने बताया कि रवि के शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। गोवर्धन थाना प्रभारी ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि शव घरवालों को सौंप दिया गया है। विद्युत निगम के जेई सुधीर पटेल ने बताया कि युवक आन्यौर के पास लगे एक प्याऊ के पास करंट की चपेट में आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed