फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotee dies at Banke Bihari temple in Vrindavan

UP: बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु की माैत...भीड़ के दबाव से बिगड़ी थी तबीयत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 15 Oct 2025 07:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 15 Oct 2025 07:57 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दवाब में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। 

 

विज्ञापन
Devotee dies at Banke Bihari temple in Vrindavan
मथुरा। श्री बांकेबिहारी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़।  - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए मेरठ के श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह मंदिर से निकलते समय गेट के पास अचेत होकर गिर गए। परिजन उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर चले गए।
विज्ञापन


मेरठ जिले के मवाना में निलोहा से 50 लोग वृंदावन में मंदिरों के दर्शन के लिए आए थे। इनमें कृपाल (55) पुत्र शेर सिंह अपने छोट भाई ओमप्रकाश और भतीजे टीटू के साथ आए थे। भतीजे टीटू ने बताया कि शाम को सभी लोग ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन


मंदिर में दर्शन के लिए जैसे ही सभी लोग अंदर घुसे तो भीड़ के बीच चाचा ओमप्रकाश की तबीयत बिगड़ने लगी। दर्शन के बाद वह जैसे ही गेट नंबर चार पर पहुंचे तभी वह अचेत होकर गिर गए। मंदिर में मौजूद चिकित्सकों को तत्काल बुलाया गया, जिन्होंने देखने के बाद हाथ खड़े कर दिए और जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी। तुरंत ही एंबुलेंस से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

चिकित्सकों ने प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। मौत की जानकारी होते ही भाई और भतीजे रोने चिल्लाने लगे। पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजन ने इन्कार कर दिया। पुलिस को लिखकर दिया कि वह शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते हैं। 

इसके बाद वे शव लेकर अपने घर चले गए। मंदिर प्रबंधन की ओर से पूरी घटना का वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें ओमप्रकाश अचानक गेट के पास गिरते हुए स्पष्ट नजर आ रहे हैं। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु की मौत प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से हुई है। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि मंदिर में भीड़ नहीं थी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर चले गए।

ये भी पढ़ें-UP: नाैकरी के लिए थमा देते थे फर्जी नियुक्ति पत्र...हर एक युवक से लेते थे 10 लाख, एसटीएफ ने पकड़े दो जालसाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed