फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devkinandan Maharaj gave mantra of plantation On Guru Purnima distributed 2100 plants to disciples

गुरु पूर्णिमा: देवकीनंदन महाराज ने दिया पौधरोपण का मंत्र; शिष्यों से गुरु दीक्षा में मिला इसे पूरा करने का वचन

Sun, 21 Jul 2024 01:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 01:33 PM IST
सार

गुरु पूर्णिमा पर देवकीनंदन महाराज ने पौधरोपण का मंत्र दिया। शिष्यों से गुरु दीक्षा में अधिकतम पोधे लगाकर इनकी देखभाल करने का वचन मिला। 

विज्ञापन
Devkinandan Maharaj gave mantra of plantation On Guru Purnima distributed 2100 plants to disciples
गुरु पूर्णिमा: देवकीनंदन महाराज ने दिया पौधरोपण का मंत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालु अपने गुरुओं से मिलने के लिए उनके आश्रम और उनके निवास पर पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर वृंदावन स्थित प्रियाकांत जू मंदिर में नई पहल शुरू की गई है। यहां भागवताचार्य देवकीनंदन महाराज ने पर्यावरण संदेश के साथ गुरु पूर्णिमा मनाई। 
विज्ञापन


देवकीनंदन महाराज ने शिष्यों को नीम, पीपल, बरगद, बेलपत्र, जामुन आदि के 2100 पौधे वितरित किए। साथ ही सभी को पौधरोपण के प्रति संकल्प दिलाया। शिष्य अपने घरों पर जाकर यह पौधे लगाएंगे। साथ ही इनकी देखभाल करेंगे। 
विज्ञापन


इस मौके पर देवकीनंदन महाराज ने कहा कि जीवन के लिए वृक्ष बहुत जरूरी हैं। सभी लोग अधिकतम पेड़ लगाएं। आज यही गुरुमंत्र है। प्रियकांत जू मंदिर पर शिष्यों ने गुरु दीक्षा में पौधे लगाने का वचन दिया। पहले पर्यावरण संदेश दिया गया। इसके बाद गुरु पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed