{"_id":"5d9793678ebc3e01602600ab","slug":"devi-navratra-mathura-news-agr409070286","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडालों में विराजित हुईं मां भवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडालों में विराजित हुईं मां भवानी
विज्ञापन
मथुरा। ठा.मदनमोहन मंदिर में सजा मां दुर्गा का दरबार।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थनगरी अब देवीमय हो गई है। जगह-जगह मंदिरों में जहां देवी के जयकारे गूंज रहे हैं। वहीं नगर मैं विभिन्न जगहों पर देवी पंडाल सजाए गए हैं। जिनमें मां दुर्गा की मूर्ति को विराजित किया गया है।
शारदीय नवरात्रि के अंतर्गत मदन मोहन घेरा स्थित शिशु दुर्गा पूजा समिति के द्वारा शतचंडी महायज्ञ एवं घट पूजन के साथ मां दुर्गा को विराजित किया गया। फौजदार वाली कुंज में भी मां दुर्गा की नयनाभिराम मूर्ति को सजाया गया है। पत्थरपुरा, बनखंडी, लोई बाजार, वाल्मीकि बस्ती, गोपीनाथ बाजार, गोपीनाथ बाग, गौरानगर आदि क्षेत्रों में भी मां दुर्गा के भक्त पंडालों में देवी आराधना के लिए पहुंच रहे हैं।
प्रेम गली स्थित अन्नपूर्णा देवी मंदिर में देवी मां के विशेष शृंगार कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। नवमी के दिन कन्या लांगुरा भोज के साथ नवरात्रि महोत्सव का समापन किया जाएगा। वहीं, राधा बाग स्थित नगर की प्रसिद्ध शक्तिपीठ कात्यायनी मंदिर में 6 अक्टूबर रविवार को दोपहर 2:35 पर संधि पूजा के साथ महा आरती का आयोजन किया जाएगा।