फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   development work on the bank of mathura

यमुना किनारे बनाए जाएंगे नए घाट

Fri, 29 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Fri, 29 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
development work on the bank of mathura
पुराने घाटों का संरक्षण होगा, एलईडी लाइट लगाई जाएंगी - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट माने जा रहे वृंदावन विकास प्रोजेक्ट के तहत विकास कार्यों से संबंधित रिपोर्ट तैयार करने के लिए अधिकारियों की कवायद जारी है। शुक्रवार को डीएम के साथ अन्य अधिकारियों ने वृंदावन में स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उनके साथ योजना का ब्लू प्रिंट तैयार कर रही कंपनी के अधिकारी भी थे। अधिकारियों को 2 मई को ये रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपनी हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मई के महीने में कार्य की शुरुआत हो जाएगी और तीन माह में कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने जुगलघाट पर ऋषिकेश की तर्ज पर प्रस्तावित तारों के पुल के स्थल का मुआयना किया। डीमए राजेश कुमार के अनुसार वृंदावन में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने चार सौ करोड़ के विकास प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अंतर्गत यमुना किनारे नए घाटों का निर्माण, तीन बड़े पार्किंग स्थल, जुगलघाट पर पैदल ब्रिज, ब्रिज के दोनों ओर सुंदर पार्क विकसित किए जाएंगे। घाटों पर, मंदिरों के पास एलईडी लाइट, हाईमास्ट लाइट लगाईं जाएंगी। 

यमुना किनारे अवैध भवनों को ध्वस्त कर प्राचीन घाटों का संरक्षण भी योजना का हिस्सा है। जर्जर घाटों के आगे नए घाट प्रस्तावित हैं। प्राचीन स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। घाटों पर म्यूजिक सिस्टम भी लगेगा। यमुना किनारे दीवार बनाकर उस पर ब्रज संस्कृति से संबंधित वाक्सय लिखे जाएंगे। यमुना आरती घाट भी बनेगा। विकास कार्य की रिपोर्ट 2 मई को लखनऊ में होने वाली मुख्यमंत्री की बैठक में सौंपी जाएगी। 

इस अवसर पर एसडीएम सदर राजेश कुमार, विकास योजना का ब्लूप्रिंट तैयार करने वाली कंपनी एइकाम के एसोसिएट मैनेजर अतानू दास, डिसानो ग्रुुप के रीजनल मैनेजर विवेक पांडेय आदि उपस्थित रहे।


गंगाजल छोड़ा गया
शुक्रवार की सुबह हरनोल एस्केप से यमुना में पांच सौ क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया। सुनरख और सकराया गांव के समीप यमुना में छोड़े गए गंगाजल से यमुना के जल की स्थिति थोड़ी ठीक हुई।

परिक्रमा मार्ग पर भी एलईडी लाइट
पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर भी एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। डीएम ने इसके साथ ही विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के आदेश भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed