फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Development of Govardhan should be on the lines of Vrindavan: Suresh Singh

वृंदावन की तर्ज पर हो गोवर्धन का विकास : सुरेश सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Development of Govardhan should be on the lines of Vrindavan: Suresh Singh
प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते बसपा नेता सुरेश सिंह व अन्य
सौंख। प्रदेश की योगी सरकार भले ही तीर्थ स्थलों का विकास कराने के लिए संकल्पित हो, लेकिन फिलहाल भाजपा सरकार को गोवर्धन में आने वाले भक्तों की परेशानियों से कोई सरोकार नही है। प्रत्येक मुड़िया पूर्णिमा मेला पर भक्तों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भाजपा पर विकास को लेकर सौतेला व्यवहार करने की बात कही। ये बात बसपा नेता सुरेश सिंह ने प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन





कस्बा के समीप गांव नगला अक्खा स्थित बसपा कार्यालय पर आयोजित बसपा की प्रेसवार्ता में पदाधिकारियो ने भाजपा पर गोवर्धन क्षेत्र को लेकर सौतेला व्यवहार करने की बात कही। बसपा से लोकसभा सांसद का चुनाव लड़े वरिष्ठ बसपा नेता सुरेश सिंह ने कहा कि मथुरा जनपद की विकास की परिकल्पना से पूरी गोवर्धन विधानसभा अछूती है।
विज्ञापन


यहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलती हैं। गोवर्धन के अलावा सौंख, मगोर्रा, अडींग, जाजमपट्टी, नीमगांव, राल, छटीकरा आदि क्षेत्रों में भी विकास नही है। इस मौके पर पूर्व प्रधान वीरपाल सिंह, प्रहलाद सिंह, बसपा सभासद सौरभ सिंघल, तेजवीर सिंह, अशोक कुमार, सुग्रीव सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed