{"_id":"5730d3014f1c1b0b0a919cff","slug":"development-at-chhatikara-refinery-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"छटीकरा से रिफाइनरी तक हाईवे पर लगेंगी एलईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छटीकरा से रिफाइनरी तक हाईवे पर लगेंगी एलईडी
अमर उजाला
Updated Mon, 09 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
हेमामालिनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे प्राधिकरण के चेयरमैन राघव चंद्रा ने सांसद हेमामालिनी को मथुरा जिले से गुजर रहे हाईवे पर जनसुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया है। सांसद के प्रस्ताव पर उन्होंने छटीकरा से रिफाइनरी तक एलईडी लगाने का भरोसा दिया।
सोमवार को सांसद हेमामालिनी ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण के चेयरमैन राघव चंद्रा से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 84 किलोमीटर दायरे में नेशनल हाईवे मथुरा से गुजरता है। इसके विस्तारीकरण का काम चल रहा है। इसके पूर्ण होने से आसपास के गांव और कस्बाओं में बड़ी समस्या उत्पन्न होने जा रही है।
खासकर हाईवे को पार करने में सबसे बड़ी समस्या रहेगी। इसके लिए सांसद हेमामालिनी ने प्राधिकरण चेयरमैन राघव चंद्रा को कोटवन, कोसीकलां, ग्राम अकबरपुर, राधापुरम, महोलीरोड, ग्राम नवादा, गांव बाद, बरारी, सब्जी मंडी चौराहा, महुवन तिराहा, छटीकरा आदि स्थानों पर पैदल पथ के निर्माण का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा हाईवे पर जनसुविधाएं प्रदान करने का प्रस्ताव भी दिया जिसमें पीने का पानी, शौचालय आदि शामिल हैं। साथ ही छटीकरा से रिफाइनरी तक एलईडी लाइट की आवश्यकता भी सांसद ने जताई। इस पर चेयरमैन ने अधिकांश प्रस्तावों को पूर्ण कराने का भरोसा सांसद को दिया। इस मौके पर भाजपा नेता जनार्दन शर्मा भी मौजूद रहे।