{"_id":"b8e6cfee1834ee031cb0c302da933784","slug":"deth-after-heart-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे का घर बचाने आए पिता की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे का घर बचाने आए पिता की हार्ट अटैक से मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे और बहू के बीच अनबन के बाद मामले में हो रही पंचायत में आए पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुत्र ने ससुर सहित कई लोगों पर मारपीट कर सदमा पहुंचाने की तहरीर दी है।
कोसीकलां निवासी महेश ने अपनी पुत्री की शादी फ रीदाबाद निवासी भगवानदास अग्रवाल के पुत्र चेतन की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही नवदंपत्ति के बीच विवाद हो गया। तब से विवाहिता अपने मायके में रह रही थी। बताया गया है कि इस मामले में लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी।
दोनों परिवारों को टूटने से बचाने के लिए पुलिस ने तहरीर के बाद सुलह के लिए बुलाया था। दोनों पक्ष शुक्रवार को पुलिस चौकी पहुंचे। जहां पंचायत शुरू हुई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच लोग सुलह का रास्ता तलाश ही रहे थे कि किसी बात पर कहासुनी तेज हो गई। लड़की और लड़का पक्ष के बीच जमकर तकरार हुई। आरोप है कि लड़की पक्ष के आरोपों से व्यथित लड़के के पिता पंचायत से उठकर सरायशाही में पहुंचा।
विज्ञापन
जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सूचना पर लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर शाम मृतक के पुत्र फरीदाबाद निवासी चेतन अग्रवाल ने अपने ससुर महेश चंद सहित कई लोगों के खिलाफ मारपीट कर पिता को सदमा पहुंचाने का आरोप लगाया है। चेतन ने कहा इससे ही उसके पिता की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक तहरीर पर कार्रवाई जारी थी।