फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Despite warnings, shopkeepers refused to remove their goods, prompting the corporation to issue fines.

Mathura News: चेतावनी के बाद भी दुकानदारों ने नहीं हटाया सामान तो निगम ने किए चालान, 25 हजार जुर्माना वसूला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Despite warnings, shopkeepers refused to remove their goods, prompting the corporation to issue fines.
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी ने मंदिर क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जाहिर की तो निगम और पुलिस अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने लगी। जिन दुकानदारों ने चेतावनी देने के बाद भी सड़क से सामान नहीं हटाया तो उनके चालान किए गए।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग सहित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सहायक नगर आयुक्त के निर्देशन में प्रवर्तन दल की टीम ने मार्गों के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा घेरे गए फुटपाथ को जेसीबी की मदद खाली कराया। दुकानों के बाहर रखीं बैंच, काउंटर, ठेलियों को जब्त किया गया। अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा पॉलीथिन भी जब्त कर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

दरअसल, श्रीबांकेबिहारी मंदिर को जाने वाली तंग गलियों में जबरदस्त अतिक्रमण पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी ने नाराजगी जताते हुए तुरंत हटाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने बांकेबिहारी मंदिर मार्ग के दोनों ओर दुकानों के आगे फुटपाथ पर रेहड़ी पटरी लगाने वाले लोगों को हटाया और उन्हें पुन: अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। वहीं चुंगी चौराहा से लेकर पागल बाबा मंदिर तक एवं छटीकरा से लेकर रमणरेती मार्ग तक मार्ग के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा मार्ग पर रखे सामान को जब्त किया। सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के अन्य क्षेत्रों में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में मार्ग पर रखा सामान जब्त करने के साथ ही 25 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया है। यह अभियान शनिवार को भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed