फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Desires burnt in flames

Mathura News: आग की लपटों में जल गए अरमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Desires burnt in flames
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसे ने पांच परिवारों के अरमानों को जलाकर राख कर दिया। कोई युवक परिवार में इकलौता पुत्र था तो कोई अकेला ही कमाने वाला। किसी के परिजन बेटे के सिर पर सेहरा देखने का इंतजार कर रहे थे, वहीं एक युवक की तो मार्च में शादी तय थी। परिजनों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, वे बदहवास हो गए। मोर्चरी में लाडलों के महज अवशेष देख बिलख पड़े।
विज्ञापन

जैद खान (25) पुत्र स्वः रफत खान निवासी मुस्ताक मंजिल, दक्षिण थाना, फिरोजाबाद के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। एक बड़ा भाई है। छोटी बहन के अलावा परिवार में मां खालिदा बेगम है। वह दिल्ली में एक कंपनी के कॉल सेंटर में जाॅब करता था। शनिवार को उसकी रिश्तेदारी में शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए वह शुक्रवार को घर आया था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का मोहम्मद जैद सुबह 6 बजे दिल्ली जाने के लिए तैयार हो गया था। जैद के लिए उसके परिवार वाले रिश्ता तलाश रहे थे, लेकिन बेटे की मौत से परिजन बुरी तरह टूट गए थे।
विज्ञापन

अंशुमन यादव (28) पुत्र मनोज कुमार यादव निवासी ककरारा, बनवीरपुर कुडी, खेरगढ़ हाल पता शंभू नगर, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद परिवार में इकलौता था। जिस कार से सभी लोग नोएडा तक जा रहे थे वह अंशुमन की ही थी। अंशुमन ही कार चला रहा था। दिसंबर 2022 में उसकी शादी विशाखा के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि विशाखा अपने पति की मौत की खबर पाते ही बदहवास हो गई। मां और अन्य परिजन भी सदमे में हैं। वह नोएडा में जियो कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव किशन था परिवार में इकलौता कमाऊ
शिव किशन रावत (26) पुत्र बालकिशन निवासी सुहाग नगर, दक्षिण थाना, फिरोजाबाद के पिता बालकिशन ने बताया कि उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। तीनों की शादी कर दी। परिवार में शिव सबसे छोटा था। बड़ा भाई दीपक दिव्यांग है। वह खुद प्राइवेट कंपनी में छोटी-मोटी नौकरी करते हैं। शिवकिशन ने कुछ समय पहले ही इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी शुरू की थी। वर्तमान में वही परिवार के खर्चे उठा रहा था।

सरवर का छह माह पहले रिश्ता तय हुआ था
सरवर हुसैन (30) पुत्र आजाद हुसैन निवासी बाजे वाली गली, नक्काशी टोला, फिरोजाबाद का छह माह पहले ही रिश्ता तय हुआ था। इसी वर्ष परिवार ने निकाह करने के अरमान संजो रखे थे। वह एम परिवहन एप में डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। तीन साल से दिल्ली में नौकरी कर रहा था। आजाद हुसैन ने बताया कि तीन भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का सरवर इस तरह छोड़कर चला जाएगा यह कल्पना भी नहीं की थी।


शादी की खुशियां गम में तब्दील
हिमांशु उर्फ अतिन (25) पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव निवासी पिंडसरा, सिरसागंज, फिरोजाबाद के पिता किसान हैं। दो भाइयों में छोटे हिमांशु की शादी 12 मार्च को प्रस्तावित थी। परिवार में तैयारियां चल रहीं थीं। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शादी के निमंत्रण पत्र बांटने का काम शुरू कर दिया था। बेटा नोएडा स्थित जिओ कंपनी के कार्यालय में इंजीनियर था। सिरसागंज की युवती से ही उसकी शादी तय हुई थी। हिमांशु की मौत की खबर से मां आदेश कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद से परिवार में शादी की खुशियों की जगह मातम पसरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed