{"_id":"6520616fc9f4dce42c0d947d","slug":"dengue-is-not-stopping-health-department-is-also-helpless-mathura-news-c-369-1-mt11002-1403-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नहीं थम रहा डेंगू, स्वास्थ्य विभाग भी लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नहीं थम रहा डेंगू, स्वास्थ्य विभाग भी लाचार
विज्ञापन
मथुरा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे रोकने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम है। शुक्रवार को जिले भर में चार और डेंगू के मरीज मिले। कुल मिलाकर अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 59 हो गई है। जोकि विभाग के साथ लोगों के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है।
कान्हा की नगरी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसे रोकने का प्रयास कर रहा है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही है। यही कारण है कि रोजाना एक दो मरीज डेंगू के मिल रहे हैं। शुक्रवार को पसौली और नौहझील ब्लाॅक में चार केस मिले। जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि वृंदावन नगर, कृष्णापुरी, कांशीराम कॉलोनी एवं कदंब विहार काॅलोनी में एक-एक डेंगू का मरीज मिला है। सभी मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
साथ ही जिन स्थानों पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है, ताकि अन्य लोग बीमारी से पीड़ित न हो सके। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वह अपना ख्याल रखें। रात को पूरे बाजू की शर्ट और पाजामा पहनकर सोएं। कूलर आदि में पानी भरा हुआ है तो उसे खाली कर दें। डेंगू का मच्छर गंदे पानी में पनपता है। घर को स्वच्छ एवं साफ रखें।