{"_id":"57e818794f1c1b5942573b68","slug":"dengue-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक को डेंगू, हजारों तप रहे बुखार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक को डेंगू, हजारों तप रहे बुखार में
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
mosquito, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में जांच के बाद एक मरीज को डेंगू की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। दो मरीजों को भी डेंगू से ही पीड़ित होने की संभावना जताई जा रही है। इन सभी मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
जिला अस्पताल सहित जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार से पीड़ित मरीज हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं। मरीजों को बुखार के साथ ज्वाइंट पेन, शरीर में दर्द, आंखों में दर्द और आंखों में पानी आने की समस्या बनी हुई है। जिला अस्पताल में करीब 1200 मरीजों की ओपीडी हुई। आधे से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित थे।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ पांडेय ने बताया कि अस्पताल में इन दिनों अधिकांशत: बुखार के रोगी आ रहे हैं। ऐसे मरीजों की जांच कराई जा रही है। अस्पताल में डेंगू की जांच करने के लिए समुचित मात्रा में किट और दवाएं उपलब्ध हैं। किसी भी मरीज को समस्या नहीं होने दी जाएगी।