फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demonstration of farmers lying down on Yamuna Expressway

Mathura News: किसानों का यमुना एक्सप्रेस-वे पर लेटकर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers lying down on Yamuna Expressway
मथुरा। टोल प्लाजा पर लेटकर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : mathura
मांट (मथुरा)। नोएडा में चल रहे किसानों के प्रदर्शन की गर्माहट बृहस्पतिवार को भी जिले में बनी रही। मांट क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानी के चलते दो किसान संगठनों के नेता नोएडा नहीं जा पाए। पुलिस ने भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय प्रवक्ता को फ़ार्म हाउस पर नजरबंद कर दिया। इससे गुस्साए कार्यकताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। वहीं नोएडा जा रहे भाकियू (चौधरी चरण सिंह) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले को पुलिस ने जाबरा टोल प्लाॅज़ा पर रोक लिया। उन्होंने जमीन पर लेटकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पानीगांव निवासी राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार को थाना जमुनापार पुलिस ने उन्हें सुबह ही फार्म हाउस पर नजरबंद कर दिया। सूचना पर कार्यकर्ता व किसान इकट्ठे हो गए। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर नोएडा जाने की मांग करने लगे। तहसीलदार पंकज यादव को ज्ञापन सौंपा। सत्यवीर, लक्ष्मी नारायण, भूरा, मूलचंद, सुरेंद्र, पूरन शर्मा, गुड्डू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं बृहस्पतिवार को हाथरस जिले से भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी काफिले के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए नोएडा जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें जाबरा टोल प्लॉजा पर रोक लिया। धर्मेंद्र चौधरी ने बताया के वे किसानों के धरने में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें रोक दिया है। वे किसी न किसी प्रकार जाकर रहेंगे। राष्ट्रीय महासचिव देव चौधरी, हरेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, अरविंद, रवेद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed