{"_id":"6176ea4e5c68362ce966a410","slug":"demonstration-about-dirt-mathura-news-mtr5075869190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। नगर में साफ-सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे है। इस कारण जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर नहीं हट रहे हैं। सफाई न होने से बीमारी फैल रही है। घर-घर चारपाई बिछी है। अल्पसंख्यक बस्ती के लोगों ने सोमवार को कूड़े के ढेर में खड़े होकर प्रदर्शन कर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नगरवासी डेंगू से परेशान हैं। नगर पालिका प्रशासन सफाई नहीं करवा कर इसे बढ़ावा दे रहा है। इससे त्रस्त होकर अल्पसंख्यक समुदाय का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को मरकज मस्जिद के सामने मौलाओं ने रोष जाहिर करते हुए नारेबाजी की। आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक बस्तियों में जानबूझकर सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा हैं। डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियां का प्रकोप बढ़ रहा हैं।
सभासदों के अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। मौलानाओं का कहना है कि चेयरमैन ने चुनावों में बहुत वायदे किए लेकिन अब कुछ नहीं हो रहा है। गलियों में सड़कें, नालियां जर्जर हालत में हैं। ऐसे में अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में सभासद आबिद हुसैन, नईम, मौलाना दीन मोहम्मद, मौलाना जमील, हाजी अजीज, बशीर मुंशी, हाफिज आमीन, हाजी साकिब, आस मोहम्मद, युसूफ, शरीफ मेंबर, चौधरी इरफान, रमीज, साकिर, शहजाद, बंटी, कासिम, राशिद, जुबेर, इमरान, जाबिद, इरशाद आदि थे।