{"_id":"658c6b6167aae681df09dfbc","slug":"demolish-buildings-built-without-maps-mathura-news-c-369-1-mt11005-6115-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बगैर नक्शा पास बने भवनों को ध्वस्त कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बगैर नक्शा पास बने भवनों को ध्वस्त कराएं
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में धड़ल्ले से हो रहे बगैर नक्शा पास निर्माणों को लेकर उप्र विधानसभा की प्रतिनिहित विधायन समिति ने भी कड़ा रुख अपनाया है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को सख्त आदेश दिया है कि वह बिना नक्शा पास भवनों को ध्वस्त कराएं।
समिति के सभापति अमित अग्रवाल, विधायक/सदस्य महेश त्रिवेदी, गणेश चंद्र, विवेक कुमार वर्मा, भगवान सिंह कुशवाह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ राजस्व, एमवीडीए, लोक निर्माण, समाज, कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन एवं संस्कृति आदि से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। सभापति ने निर्देश दिए कि समस्त निर्माणाधीन कार्यों का नक्शा अवश्य पास कराएं। बगैर नक्शा पास निर्माणों पर कार्रवाई करें।
एक्सप्रेस-वे से मथुरा एवं वृंदावन जाने वाले मार्गों का सौंदर्यीकरण किया जाए। गोवर्धन, बल्देव, बरसाना, गोकुल आदि को विकसित करते हुए लाइटिंग एवं पार्किंग की व्यवस्था की जाए। वृद्धाश्रम में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर लगवाएं। बैठक में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एमवीडीए के सचिव राजेश कुमार, एडीएम प्रशासन विजय शंकर दूबे, पीडी अरुण कुमार उपाध्याय, समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह, दिव्यांगजन अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या आदि मौजूद रहे।