फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Democracy fighter insulted, contract operator fined Rs 400

Mathura News: लोकतंत्र सेनानी का अपमान, संविदा परिचालक पर 400 का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Democracy fighter insulted, contract operator fined Rs 400
मथुरा। रोडवेज बस के संविदा परिचालक द्वारा लोकतंत्र सेनानी को बीच रास्ते बस से उतारना भारी पड़ गया। एआरएम ने इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित परिचालक पर 400 रुपये का जुर्माना लगाया है। घटना 27 दिसंबर की है।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के कमरवां गांव के रहने वाले लोकतंत्र सेनानी सोहनलाल ने बताया कि मथुरा भ्रमण के बाद वह मथुरा डिपो की बस संख्या यूपी 78 एच टी 3970 में बैठकर लखनऊ जा रहे थे। संविदा परिचालक के टिकट मांगने पर उन्होंने लोकतंत्र सेनानी का परिचय पत्र दिखाया। आरोप है कि चालक-परिचालक ने उनके परिचय पत्र को मान्य नहीं किया। अपमानजनक व्यवहार करते हुए उन्हें आगरा में फतेहाबाद कट पर बस से उतार दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वो दूसरी बस पकड़कर लखनऊ पहुंचे। लोकतंत्र सेनानी समिति के पदाधिकारियों को प्रकरण की जानकारी दी। मामले की शिकायत मथुरा रोडवेज प्रबंधन के अधिकारियों से की। इस पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रकरण की जांच करवाई। दोष साबित होने पर संविदा परिचालक रवि कुमार पर 400 रुपये का जुर्माना लगाया। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि संविदा परिचालक को 15 दिन ऑफ रूट रखा गया था। उसे यात्रियों से सही व्यवहार करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed