फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demand to remove encroachments along the Yamuna riverbank

Mathura News: यमुना किनारे कब्जों को हटाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove encroachments along the Yamuna riverbank
 विरोध मे प्रदर्शन करते निषाद समाज के लोग।
वृंदावन। केसी घाट क्षेत्र में यमुना किनारे हो रहे अवैध पक्के निर्माण एवं कब्जों को लेकर निषाद समाज के लोगों ने मांट प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। है। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर यमुना किनारे की भूमि को कब्जा मुक्त कराने और घाट पर स्थित शिव मंदिर का ताला खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

निषाद समाज के दर्जनों लोगों ने बलवीर निषाद के नेतृत्व में केसी घाट के समीप परिक्रमा मार्ग में प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि राजस्व विभाग की मिलीभगत से यमुना किनारे खादर में जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। राम गोविंद, सुखदेव एवं सत्यवीर ने बताया कि मामले की शिकायत मांट एसडीएम से की जा चुकी है। इसके बावजूद शिव मंदिर के जाने वाले रास्ते में ताला लगाए जाने से भक्तजन पूजन करने से वंचित हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सुखदेव, खेमचंद, सत्यवीर, कमल सिंह, विवेक, सुजीत, बबलू, दीपक, मनोज, केदारी, पदमानंद, पीतम, देशराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed