फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demand raised to improve tourism facilities

Mathura News: पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने की उठी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to improve tourism facilities
मथुरा। धार्मिक नगर मथुरा-वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते हुए होटल एसोसिएशन ने पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की है। शहर के स्थानीय मथुरा-वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण बैठक की।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में आयोजित बैठक का शुभारंभ श्री राधा-कृष्ण के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अध्यक्षता एसोसिएशन के संरक्षक केडी अग्रवाल ने की। आगामी श्रावण मास, जन्माष्टमी एवं मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की गई। वहीं होटल उद्योग से जुड़ी विभागीय समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। उपाध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि होटल उद्योग ब्रज की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सभी के सहयोग से तीर्थ यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर मथुरा-वृंदावन की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम द्वारा नियमित सफाई व्यवस्था, बढ़े हुए करों की समीक्षा, लाइसेंस प्रक्रिया के सरलीकरण और सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की मांग उठाई गई। जनपद को विशेष पर्यटन क्षेत्र घोषित कर होटल उद्योग को उद्योग का दर्जा देने की भी मांग की। निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में दाऊ दयाल अग्रवाल, गुरमुख राय, परमिंदर कुमार, सतीश चतुर्वेदी, अजय मित्तल, ध्रुव अग्रवाल, केपी सिंह, सुधीर चतुर्वेदी और मनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed