फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demand for increase in number of roadways bus trips between Chhata Barsana

Mathura News: छाता-बरसाना के बीच रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Demand for increase in number of roadways bus trips between Chhata Barsana
छाता। विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लठामार होली के नजदीक आते ही ब्रज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। उत्सव शुरू होने से पहले ही देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंच रहे हैं, लेकिन परिवहन व्यवस्था पुख्ता न होने के कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों के भरोसे रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छाता से बरसाना मार्ग पर रोडवेज बसों की संख्या सीमित है, जिसके चलते यात्री घंटों इंतजार करते हैं। बसों की अनुपलब्धता के कारण डग्गामार वाहन चालक क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाकर दौड़ते हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी के साथ-साथ जान का भी खतरा रहता है। क्षेत्र के राजवीर, पुष्पेंद्र सिंह, विनोद कुमार, निरंजन शर्मा, दीपक और राकेश सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आगामी उत्सवों को देखते हुए रूट पर अतिरिक्त रोडवेज बसें लगाई जाएं, ताकि लोगों को सुविधा और सुरक्षा का एहसास हो। संवाद
विज्ञापन


फोटो - छाता के बरसाना चौराहा से ओवर हेडिंग सावरी के साथ छोटे बच्चे ले जाता टेंपो चालक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed