फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demand for clothing and makeup surges in Mathura for Radha Ashtami.

Mathura News: राधाष्टमी पर मथुरा में बढ़ी पोशाक और शृंगार की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Demand for clothing and makeup surges in Mathura for Radha Ashtami.
मथुरा। राधाष्टमी में अब पांच दिन शेष हैं। लाडली जी के जन्मोत्सव के लिए बाजार सज गए हैं। राधारानी की पोशाकों और शृंगार सामग्री की मांग बढ़ गई है।बाजार में सतरंगिया पोशाकें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

जन्माष्टमी और राधाष्टमी को ध्यान में रखकर जनपद के कारखानों में कई महीने पहले से पोशाकें तैयार होती हैं। नीले और पीले रंग की पोशाकों की सबसे अधिक मांग है। जरदोजी, गोटा-पत्ती, कुंदन, रेशम के धागों और मोतियों से सजी पोशाकें पसंद की जा रही हैं। नेट-ब्रोकेड और सिल्क के लहंगे भी खूब बिक रहे हैं। पोशाक के साथ मुकुट, हार, कंठी, झुमकी, नथ, बाजूबंद, पायल, चूड़ियां और माथे की बिंदिया की भी खरीदारी हो रही है। राधा-कृष्ण के लिए मैचिंग शृंगार सेट की मांग भी बढ़ी है। खरीदारी दुकानों के साथ ऑनलाइन बाजार में भी हो रही है।
विज्ञापन

थोक विक्रेता दीपक ठाकुर ने बताया कि शून्य से 18 नंबर तक की पोशाकें तैयार की जाती हैं। इनमें छह नंबर की पोशाक की मांग सबसे अधिक है। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में करीब 500 से 600 कारखानों में पोशाकें बनती हैं। थोक विक्रेता महेश ठाकुर ने कहा, राधाष्टमी पर ग्राहक पोशाक और शृंगार की गुणवत्ता को प्राथमिकता दे रहे हैं। ग्राहक कीमत से अधिक उनकी पसंद पोशाक की कारीगरी और आकर्षक डिजाइन पर है। हर साल कारोबार बढ़ता जा रहा है, इस वर्ष भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed