फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Demand for arrest of accused who cut green trees

Mathura News: हरे पेड़ काटने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused who cut green trees
मथुरा। प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : mathura
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर चौमुहां के निकट टिनशेड लगी चहारदीवारी में काटे गए हरे पेड़ों के मामले में शनिवार को भाकियू भानू और करणी सेना समेत विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि करीब 11 एकड़ भूमि पर लगे 59 हरे पेड़ टिनशेड की चहारदीवारी में काटे गए थे। मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के दस दिन बाद भी पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानू, करणी सेना एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई तो जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन

करणी सेना जिलाध्यक्ष कन्हैया ठाकुर, किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश ठेनुआ, प्रदेश अध्यक्ष भूरा पहलवान, जीतू चौधरी, देवेश रावत, भगवान सिंह, नरोत्तम सिंह, बृजमोहन, प्रेम श्याम, दीना वैष्णव, मनीराम गिरी महाराज, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed