फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   delivery on road in radhakund

महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

Sat, 08 Oct 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 08 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
delivery on road in radhakund
अस्पताल के बाहर प्रसव - फोटो : अमर उजाला
राधाकुंड के गांव सपेरे के नगला में महिला ने प्रसव पीड़ा के बाद सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई गई है। गांव की महिलाओं ने प्रसव कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और बच्चे को अस्पताल पहुंचा दिया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में सपेरे के नगला निकट एक गर्भवती महिला इधर-उधर भटकती नजर आती थी। ग्रामीणों के अनुसार महिला मानसिक रूप से कमजोर है। शनिवार को दोपहर में अचानक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और वो सड़क पर ही लेट गई।
विज्ञापन


आसपास से राहगीर गुजरे लेकिन किसी ने महिला को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। महिला की चीख को सुनकर गांव की महिलाएं चादर लेकर आईं और सड़क पर ही महिला को प्रसव कराया।  गांव के निवासी राजूनाथ ने राधाकुंड पुलिस को फोन पर सूचना दी और एंबुलेंस को बुलाया। तब कहीं जाकर महिला और बच्चे को गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. मुनीष पौरुष ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वो बच्चे को छोड़कर इधर-उधर भाग रही है। महिला का उपचार किया जा रहा है। नवजात को महिला अस्पताल में रेफर किया गया है। महिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. केके माथुर ने बताया बच्चे की सांसे फूल रही हैं, उसका भी उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed