{"_id":"57f92aff4f1c1bcd4027056b","slug":"delivery-on-road-in-radhakund","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर प्रसव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड के गांव सपेरे के नगला में महिला ने प्रसव पीड़ा के बाद सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई गई है। गांव की महिलाओं ने प्रसव कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और बच्चे को अस्पताल पहुंचा दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में सपेरे के नगला निकट एक गर्भवती महिला इधर-उधर भटकती नजर आती थी। ग्रामीणों के अनुसार महिला मानसिक रूप से कमजोर है। शनिवार को दोपहर में अचानक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और वो सड़क पर ही लेट गई।
आसपास से राहगीर गुजरे लेकिन किसी ने महिला को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। महिला की चीख को सुनकर गांव की महिलाएं चादर लेकर आईं और सड़क पर ही महिला को प्रसव कराया। गांव के निवासी राजूनाथ ने राधाकुंड पुलिस को फोन पर सूचना दी और एंबुलेंस को बुलाया। तब कहीं जाकर महिला और बच्चे को गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. मुनीष पौरुष ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वो बच्चे को छोड़कर इधर-उधर भाग रही है। महिला का उपचार किया जा रहा है। नवजात को महिला अस्पताल में रेफर किया गया है। महिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. केके माथुर ने बताया बच्चे की सांसे फूल रही हैं, उसका भी उपचार किया जा रहा है।