{"_id":"668afdcdaeb9024c890facb4","slug":"delhi-womans-health-deteriorated-at-bankebihari-temple-mathura-news-c-369-1-mt11005-115621-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बांकेबिहारी मंदिर में आस्था का सैलाब...भीड़ में बिगड़ गई महिला श्रद्धालु की तबीयत, उपचार के बाद मिला आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बांकेबिहारी मंदिर में आस्था का सैलाब...भीड़ में बिगड़ गई महिला श्रद्धालु की तबीयत, उपचार के बाद मिला आराम
Mon, 08 Jul 2024 03:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:12 PM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर में उमस भरी गर्मी में आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान गर्मी की वजह से एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के बेहोश होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को दिल्ली की एक महिला भीड़ के दबाव व उमस भरी गर्मी के कारण बेहोश हो गई। मंदिर पर तैनात टीम ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद वह अपने परिजनों संग वापस लौटी।
मामला दोपहर करीब 12:10 बजे का है। 26 वर्षीय गुड्डी पत्नी विष्णु निवासी नई दिल्ली बांकेबिहारी के दर्शन को मंदिर के अंदर अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। उसी दौरान गर्मी व भीड़ के दबाव के कारण अचानक घबराहट बेचैनी होने पर परिजन द्वारा मंदिर सुरक्षा कर्मियों की मदद से परिसर में मौजूद डॉक्टरों की टीम के पास ले गए।
यहां प्राथमिक उपचार से ही ठीक होने पर महिला को डॉक्टरों ने उसके परिजनों के साथ रवाना कर दिया। बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हर रोज भीड़ के दबाव व उमस, गर्मी के कारण बेहोश होने की घटना सामने आ रही है। बांके बिहारी मंदिर प्रशासन की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई है। मगर, श्रद्धालु इसका पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
बांके बिहारी में आस्था का सैलाब उमड़ा
बांके बिहारी के दर्शन के लिए रविवार को सप्ताहांत के चलते श्रद्धालुओं की भारी संख्या रही। अधिकांश श्रद्धालु दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान, मप्र के रहे। सुबह की पाली में दर्शन के समय भी बांके बिहारी मंदिर की गलियों में लोगों की खचाखच भीड़ रही। यही आलम शाम के समय भी रहा।