फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Delhi businessman embroiled in case involving sale of a single plot to multiple buyers

Mathura News: एक प्लॉट कई लोगों को बेचने के मामले में फंसा दिल्ली का कारोबारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi businessman embroiled in case involving sale of a single plot to multiple buyers
वृंदावन। छाता क्षेत्र में एक ही भूमि और प्लॉटों को अलग-अलग व्यक्तियों के नाम बेचने, विवादित भूमि को विवादमुक्त बताकर सौदे करने तथा लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली के कारोबारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वृंदावन निवासी नरेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि उन्होंने और दिल्ली निवासी जेएन अग्रवाल ने वर्ष 2025 के दौरान छाता क्षेत्र स्थित विभिन्न खसरों की लगभग 8100 वर्गगज भूमि के नौ प्लॉट खरीदे थे। प्लॉट दिल्ली के जनकपुरी निवासी राजीव बंसल से खरीदे थे। राजीव बंसल और उनके साथियों ने भूमि को पूरी तरह विवादमुक्त बताते हुए कॉलोनी में सड़क, बाउंड्रीवाल, गेट, सीवर लाइन, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है कि समय बीतने के बाद भी कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। जब भूमि की स्थिति की जांच कराई तो पता लगा कि संबंधित भूमि पूर्व में भी अन्य व्यक्तियों के नाम बेची जा चुकी थी तथा उससे जुड़े विवाद न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद कथित रूप से उसी भूमि के प्लॉटों का दोबारा विक्रय किया जाता रहा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ प्लॉटों के संबंध में फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामे कराए गए और खरीदारों से लाखों रुपये की धनराशि प्राप्त की गई। इतना ही नहीं, कुछ प्लॉटों को अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पंजीकृत कराने के आरोप भी लगाए गए हैं, जिससे स्वामित्व और कब्जे को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। नरेंद्र सिंह का कहना है कि जब उन्होंने अपने प्लॉटों पर बाउंड्री निर्माण और कब्जा लेने का प्रयास किया तो अन्य पक्षों ने विरोध किया तथा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मामले में दीवानी न्यायालय की शरण भी लेनी पड़ी। एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed