फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Deer hunt in village Shahzadpur Gurjar, ate meat

गांव शहजादपुर गुर्जर में हिरन के बच्चे का शिकार, मांस खाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Deer hunt in village Shahzadpur Gurjar, ate meat
फरह (मथुरा)। गांव शहजादपुर गुर्जर के जंगल में ग्रामीणों ने हिरन के एक बच्चे का शिकार कर डाला। आरोप है कि शिकारियों ने उसके मांस को खा लिया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की नींद खुली और जांच पड़ताल के बाद तीन ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीण के खेत से कुछ खून के सैंपल लिए हैं। जिसे जांच के लिए भेजा गया है। यह सैंपल हिरन के खून के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शहजादपुर गुर्जर गांव में 4-5 दिन पूर्व ग्रामीणों ने हिरन को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जिसमें राजस्थान सीमा के जंगल से आया एक हिरन का बच्चा फंस गया। कुछ लोगों का कहना है कि हिरन के बच्चे को कुत्तों ने मार डाला तो कुछ का कहना है कि हिरन को मारकर उसका मांस खा लिया गया। जाल में हिरन फंसने का वीडियो कई दिन से वायरल हो रहा था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह वन विभाग के पास यही वायरल वीडियो पहुंचा, जिसमें फरह के गांव शहजादपुर गुर्जर के ग्रामीण हिरन का शिकार करते दिखे। वन विभाग के रीजनल ऑफिसर राजेश परमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने इस संबंध में कई ग्रामीणों से बात की। इसके बाद थाना फरह में शहजादपुर निवासी दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि वन विभाग के सब इंस्पेक्टर रन सिंह की तहरीर पर प्रेमचंद व गुड्डू पुत्रगण राधेश्याम व उनके पड़ोसी देवो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो के आधार पर हमने हिरन का शिकार माना है। इस आधार पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम जांच कर रही है। पुलिस ने तीन में से एक को हिरासत में ले लिया है।
- रजनीकांत मित्तल, जिला वन अधिकारी मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed