{"_id":"64cff17c08eb13d031005db7","slug":"deepotsav-done-on-the-anniversary-of-shriram-temple-bhoomi-pujan-mathura-news-c-160-1-sagr1034-588-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की वर्षगांठ पर किया दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की वर्षगांठ पर किया दीपोत्सव
विज्ञापन
कोसीकलां। राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की तीसरी वर्षगांठ पर पञ्च यज्ञ प्रचारिणी सभा द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर सैकड़ों दीप जलाए गए।
नंदगांव रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आचार्य विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में यज्ञ किया गया। भगवान श्रीराम के विग्रह की विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शिवकांत चौधरी, नगर मंत्री महेश पाल एवं ब्रह्म कीर्ति दल के प्रवक्ता रामदेव भारद्वाज ने आरती उतारी। शिवकांत ने बताया कि आज का दिन दीपावली से कम नहीं है। तीन वर्ष पूर्व राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई थी।
रामदेव भारद्वाज ने बताया सैकड़ों की संख्या में दीपक जलाकर जय श्री राम की कलाकृति बनाई गई। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। कन्हैयालाल गोयल, योगेश धनौतिया, घनश्याम पटेल, मोहरसिंह शर्मा, राजपाल शर्मा, भूदेव प्रसाद शर्मा, भारत शर्मा, अनिरुद्ध पालीवाल, वासुदेव गोस्वामी, वीरपाल मिश्रा, दीपक भारद्वाज, प्रदीप लोहकना, राजकुमार, मदनराम शर्मा, शिवम उपाध्याय, प्रवेश आदि मौजूद रहे। संवाद