{"_id":"577806964f1c1b797179c0bd","slug":"deepnarayan-sah-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से हमारा रोटी-बेटी का संबंध: दीपनारायण शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत से हमारा रोटी-बेटी का संबंध: दीपनारायण शाह
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
दीप नारायण शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे भारतीय श्रद्धालुओं के साथ नेपाल पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के मामले में नेपाल सरकार के शांति एवं पुनर्निर्माण राज्यमंत्री ने शनिवार को वृंदावन पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। इस दौरान राज्यमंत्री ने भारत और नेपाल संबंधों में कभी खटास न आने की बात कही।
शनिवार शाम छह बजे राज्यमंत्री दीपनारायण शाह और सांसद धर्मेंद्र शाह रंगजी मंदिर क्षेत्र स्थित ठाकुर राधाकांत मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नेपाल में हुए प्रकरण के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। नगर के संत समाज की ओर से महामंडलेश्वर स्वामी नवल गिरि और महंत हरिबोल बाबा ने राज्यमंत्री दीप नारायण शाह को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकार वार्ता में दीपनारायण शाह ने भारतीय श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का मामला गंभीर है। नेपाल सरकार कोई कोताही नहीं बरतेगी। भारत के लोगों से नेपाली समाज का रोटी-बेटी का संबंध है। इनमें कभी भी दूरी और खटास नहीं आ सकती। भारत के प्रति कटुता और चीन के प्रति बढ़ती मित्रता के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि चीन भी भारत की तरह हमारा नजदीकी मित्र है।
विज्ञापन
चीन से हमारा रंग-रूप नहीं मिलता लेकिन भारत से रंग-रूप आदि मिलता है। आज भी नेपाली समाज का बड़ा तबका भारत में है। भारत से नेपाल कभी भी दूर नहीं हो सकता। इस अवसर पर नेपाल के सांसद धर्मेंद शाह, सुदामा प्रसाद शास्त्री, मोहन सोनी, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।