{"_id":"6721417b24820dfc000dfad6","slug":"deepdaan-will-be-held-on-ksheersagar-for-two-days-mathura-news-c-29-1-mtr1013-309587-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: क्षीरसागर पर दो दिन होगा दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: क्षीरसागर पर दो दिन होगा दीपदान
विज्ञापन
बलदेव। नगर व देहात क्षेत्र में दिवाली को लेकर उत्साह छा गया है। खरीदारी के लिए बाजारों में पुरुषों व महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रमुख बाजारों में दुकानों पर सजावट, सौंदर्य प्रसाधन, बर्तन और सोने-चांदी की दुकानों पर भीड़ रही।
इसके कारण बाजारों में जगह-जगह जाम लगा रहा। इधर युवा ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वावधान में क्षीरसागर पर एक नवंबर दिवाली और दो नवंबर गोवर्धन पूजा को दो दिवसीय दीपदान होगा। अध्यक्ष राहुल तेहरिया ने बताया कि इसमें हजारों श्रद्धालुओं को दीपदान के साथ विशेष दर्शन होंगे।
वहीं भाकियू चढूंनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, नरेंद्र उपाध्याय, टीटू गोयल, रमेश चंद्र सिकरवार ने कहा कि भैया दूज के लिए मिठाई विक्रेताओं द्वारा मिठाई का बंपर स्टाक बनाना शुरू कर दिया है। इसमें नकली मावा और देशी घी से रंगीन मिठाई बन रही हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि दुकानदार 300-400 रुपये किलो मिठाई में डिब्बे को भी तौल रहे हैं। कोई ग्राहक प्रतिवाद करता है तो लड़ने को उतारू हो जाते हैं। उन्होंने डीएम से इस ओर ध्यान दिए जाने की मांग की, अन्यथा मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। संवाद