{"_id":"9cfa5f8a6f892b5214b79fb7e17fe1ff","slug":"deen-dayal-mela-start-from-9-october-in-nagla-chandrabhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ से शुरू होगा तीन दिवसीय दीनदयाल मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ से शुरू होगा तीन दिवसीय दीनदयाल मेला
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पं. दीनदयाल उपाध्याय के 99वें जन्मोत्सव पर फरह स्थित नगला चंद्रभान में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों के संबंध में रविवार को जुबलीपार्क स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बैठक आयोजित हुई।
मेला समिति के महामंत्री अशोक टेंटीवाल ने बताया कि मेला में नौ अक्तूबर को प्रदर्शनी का शुभारंभ रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे।
दस अक्तूबर को विशाल सभा को केंद्रीय उद्योग मंत्री कलराज मिश्र और विश्व हिंदू परिषद् के महामंत्री दिनेश चंद संबोधित करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बालियान, मानव संसाधन राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया और सांसद हेमामालिनी उपस्थित रहेंगी। स्मारक समिति के मंत्री डॉ. रोशनलाल ने बताया मेला में पशु प्रदर्शनी, प्रश्न मंच प्रतियोगिता, कुश्ती दंगल, ग्रामीण प्रदर्शनी, रसिया दंगल, रंगमंचीय कार्यक्रम, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, जिकड़ी एवं कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि दीनदयाल धाम स्थित मंदिर परिसर में पं. दीनदयाल की नवीन भव्य प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र करेंगे। बैठक में बांकेबिहारी माहेश्वरी, पदमजी, नवीन मित्तल, ओमप्रकाश बंसल, रविकांत गर्ग, तेजवीर सिंह, विनोद अग्रवाल, अजय पोइया, योगेंद्र चतुर्वेदी, दीवान सिंह, धर्मेश तिवारी, अशोक तरकर आदि उपस्थित रहे।