फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   death of monkeys in govardhan parikrama marg foreigner in police custody in Mathura

Mathura: गोवर्धन में बंदरों की मौत से फैली सनसनी, ग्रामीणों ने लगाए संगीन आरोप...पुलिस हिरासत में विदेश नागरिक

Mon, 05 May 2025 02:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 May 2025 02:49 PM IST
सार

Mathura News: मथुरा के गोवर्धन में एक साथ कई बंदरों की मौत से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एयर गन से दर्जनों बंदरों की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया है।
 

विज्ञापन
death of monkeys in govardhan parikrama marg foreigner in police custody in Mathura
गोवर्धन में बंदरों की मौत से फैली सनसनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में गिर्राज जी की नगरी गोवर्धन में बेजुबान बंदरों को एयर गन से मारने का मामला सामने आया है। बंदरों की हत्या का आरोप विदेशी नागरिक पर लगा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने विदेशी नागरिक को भी हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


 

गोवर्धन के आन्यौर गांव गोविंद कुंड स्थित आश्रम के बाहर पिछले डेढ़ महीने से बंदरों की मौत का सिलसिला जारी है, लेकिन लोगों को पता नहीं चल पा रहा था कि बंदरों की मौत आखिर किस वजह से हो रही है।  वहीं सोमवार को कई दर्जनों बंदरों के मरने और कई दर्जनों बंदरों के घायल होने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो भारी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम लग गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पशु चिकित्सा टीम द्वारा  पाया गया कि घायल बंदर के  सिर में एयर गन के छर्रे लगे हुए पाए गए, जिनका उपचार चिकित्सकों द्वारा कर किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर 12 बजे आश्रम के महंत जानकी दास पर बंदरों को मारने का आरोप लगाया है।

 
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए आश्रम के चारों ओर पुलिस तैनात कर दी गई है। बंदरों की निर्मम हत्या के बाद गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। वहीं थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा आश्रम में रह रहे यूक्रेन निवासी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर कर दी है। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि बंदरों के पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी कॉलेज से चिकित्सकों की टीम बुलाई गई है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed