फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   death of brother and sister in mathura

ब्रह्मकुंड में डूबने से भाई-बहन की मौत

Sat, 17 Sep 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 17 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
death of brother and sister in mathura
विलाप करती महिला
ब्रह्मकुंड में नहाने गए छोटे भाई-बहन को डूबता देख बचाने गया बड़ा भाई भी डूबने लगा। बड़े भाई को तो एक युवक ने बचा लिया, लेकिन छोटे भाई-बहन को नहीं बचाया जा सका। 
विज्ञापन


विनोद कुमार निवासी पलवल मेले में खिलौनों की दुकान लगाने के लिए आए थे। विनोद मूल रूप से करहारी, टैंटीगांव के रहने वाले हैं। यहां आना हुआ तो परिवार को भी साथ ले आए। शुक्रवार को वो मेले में दुकान लगाकर खिलौने बेचने लगे और उनके तीनों बच्चे अंजलि (7), अभिषेक (10), मोहित (12) ब्रह्मकुंड की तरफ खेलने निकल गए। 
विज्ञापन


घटना सुबह 8:30 बजे की है। अंजलि, अभिषेक कुंड में नहाने चले गए और गहरे पानी में डूबने लगे। मोहित ने ये देखा तो बचाने के लिए दौड़ा। कुंड के गहरे पानी में वो भी डूबने लगा। इस दृश्य को देख वहां से निकल रहा युवक पप्पू कुंड में उतरा और मोहित को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित के भाई-बहन के डूबने की बात बताने पर तैराक युवकों ने कुंड में छलांग लगा दी और दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। अंजलि की तब तक मौत हो चुकी थी। अभिषेक में कुछ जीवन दिखा तो लोग उसे लेकर केडी हास्पिटल भागे। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बदला मेले का माहौल
बच्चों की मौत की घटना ने मेले का माहौल पूरी तरह से बदल दिया। भादों की पूर्णिमा पर प्रत्येक वर्ष ब्रह्माजी की झाड़ी में ये मेला लगता है। मेले में दूर-दराज से लोग दर्शन को आते हैं। सवेरे से शुरू होने वाले मेला रातभर चलता है। सुबह 8:30 बजे ही बच्चों की मौत से मेले का माहौल गमगीन हो गया। सभी के बीच इस दुखद घटना की चर्चा रही।

गहरी खोदाई से रोष
ब्रह्मकुंड का जीर्णोद्धार फिलहाल ब्रज फाउंडेशन करा रहा है। इस कुंड की गहरी खोदाई भी कुछ समय पूर्व फाउंडेशन ने कराई है। अबकी बारिश में यह पानी से भर गया। कुंड में कमर से ऊपर तक पानी है। ग्रामीणों ने कुंड को गहरा खोदवाने के खिलाफ रोष जताया।


एक घंटे देरी से पहुंची समाजवादी एंबुलेंस 
समाजवादी एंबुलेंस 108 के लिए ग्रामीणों ने दो बार फोन किया। लेकिन एंबुलेंस एक घंटे देरी से ब्रह्मकुंड पहुंची। तब तक ग्रामीणों की सहायता से बच्चों को हास्पिटल ले जाया जा चुका था। एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी रोष दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed