फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Death of a newborn:  woman groaned in pain in  bus that broke down on the Yamuna Expressway gave birth

नवजात की मौत: यमुना एक्सप्रेस-वे पर खराब हुई बस में दर्द से कराह उठी महिला, जन्म तो दिया...पर नहीं बच सकी जान

Tue, 06 May 2025 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 May 2025 12:26 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस वे पर खराब हुई डबल डेकर बस में महिला को प्रसव पीड़ा हुई। बस में ही प्रसव कराया गया। इस दौरान नवजात की जान नहीं बचाई जा सकी। 

विज्ञापन
Death of a newborn:  woman groaned in pain in  bus that broke down on the Yamuna Expressway gave birth
मथुरा न्यूज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बागेश्वर धाम जा रही डबल डेकर बस खराब हो गई। इस दौरान बस में सवार महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रसव पीड़ा के वजह से वो परेशान हो गई। उसने बच्चे को तो जन्म दिया, लेकिन नवजात की जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन




सोमवार की शाम दिल्ली से बागेश्वर धाम जा रही डबल डेकर बस में करीब 120 सवारियां लेकर नोएडा से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जा रही थी। रात करीब 10 बजे के लगभग बस सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 79 के समीप बस खराब हो गई। काफी समय तक बस चालक व परिचालक ठीक करने में जुटे रहे। लेकिन बस ठीक न होने पर बस का चालक मिस्त्री लाने की कहकर चला गया।
विज्ञापन


रात में ही बस में सवार महिला की तबियत बिगड़ने के बाद डिलीवरी हुई और उसने बच्चे को जन्म दिया। बाद में बच्चे की मौत हो गई। रात में यमुना एक्सप्रेस-वे सुरक्षाकर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल भिजवा दिया। जब चालक मिस्त्री लेकर सुबह दस बजे तक न लौटा तो भूखे प्यासे बच्चे व महिला पुरुषों ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर यमुना एक्सप्रेस-वे सुरक्षाकर्मियों के अलावा सुरीर पुलिस मौके पर पहुंची। यात्रियों को टोल पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed