{"_id":"58f3b7454f1c1b1b74470c8f","slug":"death-of-a-american-schoolgirl-s-girl-at-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर अमेरिकी छात्रा की तबियत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर अमेरिकी छात्रा की तबियत बिगड़ी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
dead body (dummy)
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ताजमहल देख दिल्ली लौट रही अमेरिकी छात्रा की एक्सप्रेसवे पर तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। अमेरिका के पायनियर चार्टर स्कूल ऑफ साइंस के शिक्षक मोहम्मद अजीज के नेतृत्व में विद्यार्थियों का सात सदस्यीय दल भ्रमण के लिए भारत आया था। आगरा में ताजमहल का दीदार करने के बाद अमेरिकी दल शनिवार शाम आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे से होकर दिल्ली जा रहा था।
मांट टोल प्लाजा के निकट भीम फेसेलिटी पर चाय-नाश्ता करने के लिए दल रुका। यहीं पर दल में शामिल छात्रा एशले सेमुअल (16 वर्ष) पुत्री बेंजान की तबियत खराब हो गई। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने छात्रा को नयति हास्पिटल में भर्ती करा दिया।
उपचार के दौरान रविवार तड़के छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दल के साथ रवाना कर दिया। भारत घूमने आए दल के लोग 19 अप्रैल को वापस जाने वाले थे। बताया गया कि अब दल 17 अप्रैल को ही अमेरिका रवाना हो जाएगा।